Saturday, May 14, 2011

कवि सम्मेलन बनाम कपि सम्मेलन



पिछले कुछ सालों से
मैं कवि सम्मेलनों में जाता हूँ
तीन चार 'प्रख्यात' कवि भारत से आए होते हैं
मैं उनकी 'कविता' सुनता हूँ
अपनी किस्मत पर रोता हूँ
यह कवि सम्मेलन है
या मशख़रों की महफ़िल है
या सटैन्डअप कॅामेडी है
या चन्डूख़ाने की गप शप है
या शराबख़ाने की नोक झोंक है
बहरहाल जो भी हो यह कविता नहीं है

मेरे दिमाग़ में एक विकल्प आया है
कहीं भूल न जाऊँ अत: बताया है
आयोजकों से मेरी गुज़ारिश है
कि हम इन तथाकथित कवि सम्मेलनों की जगह
कपि सम्मेलनों का आयोजन करें
सुना है कि भारत में बन्दरों को
नचा कर जीविका कमाने वाले
मदारियों पर बड़ी मुसीबत है
अंग्रेज़ी पढ़ा मध्य वर्ग ऐसी देशी
कलाओं में रुचि नहीं लेता है
सरकार उनको इधर से उधर भगाती है

मेरा प्रस्ताव है कि हम
प्रति वर्ष कुछ मदारियों को
उनके बन्दरों के सहित
अमरीका बुलायें
एक बड़े हाल को बुक करायें
प्रवासी भारतीयों के साथ
अमरीकन जनता को भी बुलायें
किसी उम्दा पी आर  फर्म से
पब्लीसिटी करायें
मदारियों का शो करवायें
बन्दरों का नृत्य और
मदारियों का गाना सुनवायें

मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ
कि मदारियों के गान में आधुनिक कवि सम्मेलनों
की तुलना में अधिक कविता होगी
बेहतर मनोरंजन होगा
पैसा बनेगा
वाहवाही होगी
एक लुप्तप्राय लोक कला का
पुनर्नव होगा

हनुमान जी का आशीर्वाद होगा
आपकी भी उन्नति होगी
कविता की सेवा होगी

और आप क्या चाहते हैं
सर्वतोमुखी प्रगति होगी

ओम श्री हनुमते नम:

---लक्ष्मीनारायण गुप्त
---१४ मई २०११

5 comments:

अनूप शुक्ल said...

एकदम सच्ची बात लिखी आपने! जय हो!

Anonymous said...

Dear Laxmi:
I sympathize with, but do not support, your concerns in re to the poetry sammelan of last Sunday. Your own poem is a good example of “light verse” popularized in US by such writers as Ogden Nash. Cf:

Candy
is dandy
but liquor
is quicker

I believe that those of us who prefer “serious” poets and poetry should one day hold a sammelan that would celebrate those poetic styles that are not ephemeral.
Regards
Brijne


Brijen K Gupta

Laxmi N. Gupta said...

Dear Brijen,

I appreciate and value your opinion. I have nothing against Hasya-Kavita. I myself write good many. My objection is to the stand-up comedy masquerading as poetry. If they honestly advertised it as night club type stand-up comedy, I will support it. What do you think of my idea of bringing the monkeys and madaris to this country? I think it might work.

Regatrds,

Laxmi

Anonymous said...

Laxmi:
I approve of your idea of bringing monkeys and madaris from India -- the children would like that particularly. But as I said in my note to you that I would greatly prefer if you too the lead in sponsoring a true kavi sammelan whether of serious or comic poets or of both. But do know that I appreciate your critiques.
Brijen

चंदन कुमार मिश्र said...

सही हैं जी आप।