ये दो लघु कवितायें धर्मयुग के २६ जुलाई १९८७ के अंक में प्रकाशित हुई थीं।
बूँद
बूँद बूँद बूँद क्षरित
टप टप टप पानी!
पानी पर पानी की
क्षणिक है निशानी!
पानी है एक, किंतु
बूँद बूँद बूँद…,
व्यक्ति-व्यक्ति-व्यक्ति-कथित
विविधविध कहानी!
मूँग
झूठमूठ की न थी, सही थी
मोल मँगाई मूँग
रसवन्ती अनमोल प्रिया ने
नित्य पकाई मूँग!
सिद्ध विविधविध व्यंजन पाए।
पाया मैंने भेद--
दुनिया क्यों सच की छाती पर
दलती आई मूँग!
---लक्ष्मीनारायण गुप्त द्वारा प्रस्तुत
---१२ अप्रैल २०११
4 comments:
The first poem is more or less a rhyme, although the poet's "Chintan" is visible; the second one is much better and more enjoyable,Thanks for postingRadhekant Dave
श्री लक्ष्मीनारायण भाई साहब
बहुत बहुत धन्यवाद पूज्य पापा जी की
ये २ कविताएँ मैं ने भी आज से पहले पढी न थीं
आप के सौजन्य से आज इन्हें पढ़कर ,
जो प्रसन्नता का अनुभव हुआ है उसे शब्दों मे किस तरह बयाँ करूं ?
पुन: आभार सहित ,
स स्नेह सादर ,
- लावण्या
Apparently simple but subtle and thought provoking . I remember having personally met Pandit Narendra Sharma- an humble human being. I think it was at least 30 years ago in a function organised by your aunty in Vivekanand College where she taught Psychology till we came here.
Uncle Gaur.
Ati sunder.
As a young boy growing up in Roorkee,India, I was a regular reader of Dharam Yug ,Sarita and Illustrated Weekly. ...Miss those good old days.
-Krishan.
Post a Comment