Thursday, November 18, 2010

शंकर जी बने एन आर आई

शंकर जी बने एन आर आई
हमार अब का होई
बम भोला बसे कैलाश
चीनिन के कबजा माँ जो होई
अब को जानै शंकर जी ब्वालत है चीनी
संस्कीरत भूलि के हाँ कोई
चीनी माँ भजन करौ अब साधौ
शिव जी के पास पहुँचै ओई
हमरे मंदिर माँ मूर्ती आईं
छोटी छोटी भगतन का भावैं सोई
मुर्तिन के पीछे लिक्खा है संतौ
मेड इन चाइना पढ़ौ सोई
चीनी नागरिक शंकर जी होइगे
अब भारत भूमि का होई
एही ते चीनी अपरबल होइगे
शिव जी कै किरपा जरूर होई
शंकर जी बने एन आर आई
हमार अब का होई

---लक्ष्मीनारायण गुप्त
---१८ नवम्बर २०१०

Saturday, November 13, 2010

लक्ष्मी वन्दना

कृपा करो लक्ष्मी मैया

रिटायरीज़ पर दया करो
घर में धन और धान्य भरो
लाटरी भी एक खुलवा दो मैया
कृपा करो...

भारत भूमि पर कृपा करो
कंगाली सब की दूर करो
कुशल-क्षेम सभी का वहन करो मैया
कृपा करो...

अमरीका पर दया करो
मूर्ख राजनेताओं को दूर करो
एकानमी को हील करो
सोशल सेक्योरिटी भी बढ़वा दो मैया
कृपा करो...

---लक्ष्मीनारायण गुप्त
---१३ नवम्बर २०१०