कृपा करो लक्ष्मी मैया
रिटायरीज़ पर दया करो
घर में धन और धान्य भरो
लाटरी भी एक खुलवा दो मैया
कृपा करो...
भारत भूमि पर कृपा करो
कंगाली सब की दूर करो
कुशल-क्षेम सभी का वहन करो मैया
कृपा करो...
अमरीका पर दया करो
मूर्ख राजनेताओं को दूर करो
एकानमी को हील करो
सोशल सेक्योरिटी भी बढ़वा दो मैया
कृपा करो...
---लक्ष्मीनारायण गुप्त
---१३ नवम्बर २०१०
1 comment:
:) badi prasangik hai maa laxmi ki yeh stuti.....
Post a Comment